कन्नौज, जनवरी 4 -- समधन, संवाददाता। नगर पंचायत समधन के अंतर्गत आने वाले फर्रुखाबाद रोड के किनारे स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर के आसपास लगी गंदगी श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बनी हुई है। मंदिर के आसपास साफ सफाई न होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। कस्बे के मुख्य फर्रुखाबाद-गुरसहायगंज मार्ग पर स्थित मोहल्ला लोहिया नगर में बने प्राचीन बालक दास मंदिर (ठाकुर द्वारा) के निकट गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी देख कर श्रद्धालुओं को परेशानी महसूस होती है। पूजा अर्चना के वक्त दुर्गंध के कारण श्रद्धालु खासे परेशान हो जाते हैं। मंदिर के आसपास घर गंदगी की समस्या को कई बार लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय जाकर रखा, लेकिन आश्वासन देकर लोगों को टरका दिया जाता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.