भोपाल, फरवरी 24 -- मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला परिसर स्थित कमाल मौला मस्जिद प्राचीन मंदिर के अवशेषों से बनाई गई थी। यह बात आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की रिपोर्ट में कही गई है। वैज्ञानिक तरीके से की गई जांच, सर्वेक्षण और खुदाई में प्राप्त वस्तुओं के अध्ययन और विश्लेषण, स्थापत्य अवशेषों, शिलालेखों, कला और मूर्तियों के अध्ययन के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। एसआई ने अपनी यह रिपोर्ट 2024 में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ को सौंपी थी। इसमें कहा गया है कि मौजूदा संरचना सदियों बाद बनाई गई थी, जिसमें एकरूपता, डिजाइन पर अधिक ध्यान नहीं दिया गया है। भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए बेंच ने आदेश दिया कि एएसआई की रिपोर्ट सभी पक्षों को दी जाए। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी ने सभी पक...