हापुड़, दिसम्बर 6 -- क्षेत्र के गांव कल्याणपुर स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर की कृषि भूमि को खाली कराने और बकाया राशि दिलाने की मांग को लेकर मंदिर के स्वामी सूर्यानन्द गिरी महाराज ने तहसील दिवस में अधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की हैं। मंदिर के स्वामी सूर्यानन्द गिरी महाराज ने आरोप लगाया गया है कि मंदिर की करीब 60 बीघा कृषि भूमि क्षेत्र के गांव निवासी युवक को एक वर्ष के लिए किराये पर दी गई थी। इसके लिए वार्षिक किराया 8,50,000 रुपये तय था, जिसे फसल कटने से पहले पूरा भुगतान करना था। किरायेदार द्वारा केवल 1,15,000 रुपये ही दिए गए, शेष राशि का भुगतान लगातार टाल दिया गया। महाराज ने बताया कि बकाया 6 माह के किराये को लेकर 15 नवंबर को झडीना पुलिस चौकी में एक लिखित समझौता भी हुआ था, लेकिन अब किरायेदार उक्त समझौते का पालन भ...