मथुरा, मई 11 -- ठाकुर श्री भतरौण बिहारी मंदिर की संपत्ति को फर्जी वसीयत बनाकर बेचने के एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को कैलाश नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। वृंदावन-यमुना एक्सप्रेस वे लिंक रोड पर स्थित उप मंडी स्थल के पास प्राचीन ठाकुर श्री भतरौण बिहारी मंदिर के महंत रमण दास पुत्र दामोदर दास निवासी मंदिर परिसर ने सात मई 2024 को कोतवाली में जयपाल, वेदप्रकाश, तेजवीर, मोहित वर्मा, राजेंद्र व एक अज्ञात पर आरोप लगाया था कि उपरोक्त अभियुक्त दामोदर दास के नाम के फर्जी दस्तावेज तैयार करके सम्पत्ति को बेचने का प्रयास कर रहे हैं। जान-माल की सुरक्षा को भी खतरा बताया था। रविवार को पुलिस ने इस मामले में हरप्रसाद उर्फ हरिदास निवासी सुरीर कैलाश नगर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.