अमरोहा, जनवरी 7 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। पत्नी संग पत्थर कुटी शिव मंदिर परिसर की सफाई संग पूजन करने पहुंचे 50 वर्षीय श्रद्धालु रमेश सैनी एकाएक ही धड़ाम होकर जमीन पर गिर गए। मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजन बेसुध रमेश को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक को माना जा रहा है। गमजदा परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रमेश सैनी रोजाना अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ शिव मंदिर पहुंचकर साफ-सफाई के साथ ही दूसरे सेवा कार्य करते थे। मंगलवार सुबह भी वह रोज की ही तरह पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर की सफाई कर विधिवत पूजा-अर्चना की। बताया जाता है कि इसके बाद वह मंदिर परिसर में ही पुजारी के साथ...