बुलंदशहर, जनवरी 31 -- नगर के श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर की 31बी वर्षगांठ पर मंदिर परिसर में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में नगर के भारत विकास परिषद कन्या इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, जेनिथ पब्लिक स्कूल, एल्पाइन पब्लिक स्कूल, रमामूर्ति हरस्वरूप बालिका इंटर कॉलेज, श्रीमती सावित्री देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदि स्कूल के करीब 150 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा राम मंदिर, वायु प्रदूषण, जल संरक्षण आदि पर सुंदर-सुंदर चित्र बनाकर सबका मन मोह लिया। जूनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में जेनिथ पब्लिक स्कूल के देव तोमर प्रथम, द्वितीय जेनिथ पब्लिक स्कूल के गगन शर्मा और तृतीय महाराजा अग्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.