गोरखपुर, फरवरी 8 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो स्थित बामंत माता मंदिर में दान पेटी तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे एक युवक लोहे की दान पेटी का ताला तोड़ता नजर आया। वीडियो में चोर बार-बार आसपास देखता और पहचान छिपाने के लिए चेहरा ढंकते दिख रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मंदिर समिति के अनुसार पूर्व में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...