संभल, नवम्बर 30 -- चन्दौसी। थाना बनियाठेर के गुमथल गांव में चोरों ने शनिवार की रात मंदिर के ताले तोड़ लिए। चोर मंदिर के ताले तोड़कर करीब पीतल के 8 घंटे और दानपात्र से हजारों की नकदी चुरा ले गए । चोरी की तहरीर थाने में दी गई । गांव गुमथल में प्रथमा बैंक के बराबर में चामुंडा व शिव मंदिर है। शनिवार की रात के पुजारी दिनेश पाठक रोजाना की तरह मंदिर बंद करके गए थे। वह सुबह मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे तो देखा मंदिर के ताले टूटे पड़े हैं। अंदर जाकर देखा तो पीतल के 8 घंटे गायब थे और दानपात्र टूटा पड़ा था। जिसमें से हजारों की नगदी गायब थी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि दानपात्र को पिछले कई माह से नहीं खोला गया था। इसलिए इसमें काफी नगदी इकट्ठी हो गई थी। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो काफी संख्या में वह मंदिर पर पहुंच गए और उन्होंने रोष व्याप्त ह...