बांदा, फरवरी 2 -- पैलानी, संवाददाता। थाना क्षेत्र खप्टिहाकला स्थित सिद्ध पीठ पाथादाई मंदिर में 29 जनवरी को मां दुर्गा जी की मूर्ति में लगे चांदी के छत्र मुकुट 500 ग्राम, नाक की सोने की बेसर व कैमरे की हार्ड डिस्क चोर ले गए। मंदिर के गेट पर ताला लगा था। चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। मुख्य पुजारी राकेश बाबा, प्रधान पति रामचंद्र निषाद, सुरेश, अमित सिंह, राहुल यादव, शिवकुमार, अंकित, सुधाकर शुक्ला, भोला सिंह, विनय, रामदत्त तिवारी आदि ने रिपोर्ट दर्ज करायी। श्रद्धालु व पुजारी का कहना है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। वहीं चर्चाओं का बाजार गरम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...