गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में श्री शिव बालाजी धाम मंदिर की चोटी पर सोमवार को विधि विधान से कलश और त्रिशूल की पुनः स्थापना की गई। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद, इंस्पेक्टर सिहानी गेट कुलदीप दीक्षित, चौकी इंचार्ज नासिरपुर राजीव कुमार और सोसाइटी के अन्य लोगों की मौजूदगी में कलश स्थापित किया गया। बीते दिनों मंदिर की चोटी से कलश और त्रिशूल चोरी हो गए थे। इसके बाद सोमवार को सोसाइटी की सिक्योरिटी सर्विस और स्थानीय लोगों ने मिलकर नए कलश और त्रिशूल की व्यवस्था की। पंडित राजीव मिश्रा ने विधि विधान से कलश और त्रिशूल स्थापित करवाए। इस मौके पर एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने कहा कि समाज में ऐसे ही मिलजुलकर बहुत सी समस्याओं से निपटा जा सकता है। पुलिस टीम को भी चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए...