फिरोजाबाद, दिसम्बर 12 -- थाना उत्तर क्षेत्र स्थित मंदिर में चोरी ने दान पात्र से लाखों रुपया चोरी कर लिया। चोर बड़े नोट ही चोरी कर ले गए। घटना की थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। नगला करन सिंह स्थित काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर पर गुरुवार की रात चोरों ने धाबा बोल दिया। चोरों ने वहां रखे दानपात्र का ताला तोड़ दिया। चोर दान पात्र में नगदी चोरी कर ले गए। मंदिर प्रशासन की मानें तो चोर दान पात्र से लाखों रुपए चोरी कर ले गए। उनका कहना था चोर दान पात्र से 500, 200 व 100 के नोट निकालकर ले गए। इससे छोटे नोटों तथा रोजगारी को छोड़ गए। लोगों ने बताया दानपात्र 2022 से खोला नहीं गया है। उस समय दानपात्र खोला गया था तो उसमें 75 हजार रुपया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...