धनबाद, दिसम्बर 21 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर मां मंगला चंडी काली मंदिर परिसर का दरवाजा बंद करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक युवक अभिषेक सिंह व दूसरी तरफ से दो महिलाओं को हल्की चोटें लगी है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ झरिया थाना में मारपीट कर घायल करने आरोप लगाया है। एक पक्ष के अभिषेक ने संजय कुमार, बीजू कुमार राम, गोलू कुमार, गौतम कुमार, भोला राम ऋतिक राम, रौशन राम पर गाली-ग्लौज पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष की रानी देवी ने अभिषेक सिंह, करण राम व अन्य पर आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.