पीलीभीत, जनवरी 30 -- जहानाबाद। नगर के सबसे व्यस्ततम बस स्टैंड पर स्थित दुर्गा मां के मंदिर से अज्ञात चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर रखी गोलक चोरी कर ली। चोर गोलक लेकर फरार हो गए। सुबह मंदिर के पुजारी के आने पर मंदिर के ताले टूटे देखकर पुजारी के होश उड़ गए।घटना की सूचना जहानाबाद कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है। जहानाबाद में स्थित बरेली हरिद्वार मार्ग पर दुर्गा मंदिर है। जिसमें चढ़ावा चढ़ने के लिए गोलक रखी हुई है। मंगलवार की शाम आरती करने के बाद पुजारी मंदिर बंद करके चले गए थे। रात में अंधेरे और बरसात का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ दिया और मंदिर में घुस गए। चोर मंदिर में रखी गोलक ले गए। बुधवार सुबह जब पुजारी मंदिर में आए। तब उसने ताले टूटे देखे। मंदिर में रखी गोलक भी गायब थी। मंदिर में हुई चोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.