चक्रधरपुर, दिसम्बर 31 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा और पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने मंगलवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पास राधाकृष्ण मंदिर जाकर मंदिर कमेटी के लोगों से मिले। मंदिर की समस्याओं से अवगत हुए। बताया जाता है कि राधाकृष्ण मंदिर के पास बने बरामदे के पास रखे चेयर को आरपीएफ ने उठा लिया। चक्रधरपुर कार्यक्रम में मंगलवार को शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता मधु कोड़ा, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड एवं भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने समस्याओं को लेकर चर्चा की। पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि मंदिर की समस्याओं को लेकर वे जल्द ही डीआरएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.