नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग शिवलिंग की पूजा करते है। क्योंकि शिवलिंग महादेव का एक प्रतीक है। शिवलिंग को लोग मंदिर में भी स्थापित करते हैं और घर में भी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंदिर और घर के शिवलिंग में क्या अंतर होता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में दोनों जगह शिवलिंग रखने के नियम व महत्व भी अलग-अलग होते हैं।मुख्य अंतर मंदिर और घर के शिवलिंग में मुख्य अंतर यह है कि मंदिर में शिवलिंग को बड़े और विशाल रूप में स्थापित किया जाता है। यहां नियमित रूप से पूजा-पाठ और आरती होती है। जबकि घर में एक छोटा शिवलिंग स्थापित होता है। उसकी देखभाल और पूजा के लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है।घर में शिवलिंग रखने के नियम ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक घर में एक निश्चित आकार का शिवलिंग स्थापित करना चाहिए। घर में रखने से पहले ...