वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शनिवार को काशी पहुंचे। इस दौरान रात में उन्होंने काल भैरव मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां की सफाई व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता, सुगम आवागमन और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को विशेष रूप से निर्देशित किया कि मंदिर मार्ग पर लगे अस्थायी अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और अन्य अवरोधों को तुरंत हटाया जाए। काल भैरव मंदिर शहर का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंत्री ने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं उच्च स्तर की हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.