लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विधानसभा में कहा कि मंदिरों से सरकारी नियंत्रण हटना चाहिए। किसी भी मस्जिद और चर्च से पैसा सरकार नहीं लेती लेकिन 4 लाख मंदिरों से चढ़ावा लेती है। राजा भैया ने यह भी कहा कि मैकाले की शिक्षा प्रणाली ने हीन भावना सिखा दी है। चर्चा में राष्ट्र निर्माण के लिए सुझाव देना चाहिए, लेकिन कुछ लोग 2027 की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की प्रस्तावना एक झटके में बदल दी गई। आज जनता को जागरूक करना है। कुम्भ की तारीफ देश विदेश में हुई। भारत इसलिए धर्म निरपेक्ष देश है क्योंकि यह देश हिंदू बाहुल्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.