बदायूं, अप्रैल 19 -- कस्बे के मोहल्ला साहूकारा स्थित शिव मंदिर और राजथल रोड पर स्थित हनुमान मंदिर से चोरों ने तांबे के नाग देवता चुरा लिए। दोनों मंदिरों से तांबे के नाग देवता चोरी कर चोर फरार हो गए। मंदिर के पुजारी ने जब यह देखा तो उन्होंने मोहल्लेवासियों को इसकी जानकारी दी। दोनों मंदिरों में चोर ने एक ही तरह से चोरी की है और दिन के समय इस घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है, जो पहले मंदिर में घुसता है और फिर चोरी करके बाहर निकलता हुआ भी दिख रहा है। मोहल्लेवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है क्योंकि दिन में मंदिर में चोरी होने से इलाके के लोग परेशान हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि थाना पुलिस को अभी तक घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है, और न ही पुलिस ने इस मामले की जानकारी लेने का कोई प्रयास किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.