नई दिल्ली, जनवरी 30 -- अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित प्रसिद्ध स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। म्यूजियम ने बीते बुधवार को घोषणा की कि वह तमिलनाडु के मंदिरों से अवैध रूप से निकाली गई तीन प्राचीन कांस्य मूर्तियों को भारत सरकार को वापस करेगा। इन मूर्तियों की वापसी के पीछे वर्षों की गहन जांच और साक्ष्यों का हाथ है। वाशिंगटन के इस प्रमुख संग्रहालय ने स्वीकार किया है कि उसके संग्रह में मौजूद तीन मूर्तियां दशकों पहले दक्षिण भारत के मंदिरों से चोरी कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेची गई थीं। इन मूर्तियों की पहचान और उनके मूल स्थान की पुष्टि 'फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ पांडिचेरी' के फोटो अभिलेखागार की मदद से की गई है। वापस की जाने वाली तीनों मूर्तियां दक्षिण भारतीय कांस्य शिल्प कला क...