नई दिल्ली, मई 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। भारत-पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात के बीच राजधानी के मंदिरों में सीमा पर तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए हवन-पूजन किए जा रहे हैं। छतरपुर मंदिर में पवित्र ग्रंथों का पाठ, आरती समेत विभिन्न अनुष्ठान किए गए। यहां दुर्गा सप्तशती, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। मंदिर प्रबंधन से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा के लिए भगवान विष्णु की प्रार्थना के साथ ''विष्णु सहस्रनाम'' का पाठ भी किया गया। उन्होंने कहा कि इन अनुष्ठानों के अलावा सप्ताह में एक बार सामूहिक हवन का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह रोहिणी के जगदंबा मंदिर के पुजारी रामावतार सिंह ने कहा कि सीमा में तैनात जवानों और देश के सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए संध्या प्रार्थना आयोजित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.