हरदोई, अप्रैल 7 -- हरदोई, संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ दान दक्षिणा और भंडारे आयोजित हुए। रविवार को जिले के सभी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ दिखाई दी। मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण के साथ भंडारा हुए भक्तों ने व्रत रखकर घरों में मां सिद्धिदात्री की पूजा कर रात में जगराता भी किए। रविवार को बड़ा चौराहा के बाबा सिद्धनाथ मंदिर, छोटा चौराहा स्थित बाबा तुरंत नाथ मंदिर, नुमाइश चौराहा के शिव भोले मंदिर सहित नगर के मंदिरों पर रामनवमी की पूजा की गई। नवरात्रि में नौ दिन व्रत रखने वाले भक्तों ने मंदिरों में पूजा करने के बाद अपने घरों पर कन्या पूजन कर दक्षिणा दी। सीतापुर रोड स्थित काली माता मंदिर, श्रवण देवी मंदिर में सुबह से कन्या पूजन एवं भोज शुरू हो गया। यहां लोगों ने शहर के कई क्षेत्रों से आकर कन्याओं को मिष्ठान और भोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.