मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी को लेकर जिले के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि रविवार को महानवमी और रामनवमी को लेकर मंदिरों को सजाया गया है। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन व जलाभिषेक करेंगे। सेवा दल के सदस्य सुबह से तैनात रहेंगे। दोपहर 12 बजे तक अनवरत जलाभिषेक चलेगा। वहीं, पुन: दोपरहर दो बजे के बाद रात्रि दस बजे तक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर सकेंगे। इधर, महानवमी को लेकर बगलामुखी मंदिर, राज राजेश्वरी मंदिर, श्री दुर्गा स्थान गोला रोड, रामदयालु स्थित मुक्तिनाथ मंदिर, साहूपोखर, सर्वेश्वर नाथ मंदिर, भगवानपुर हनुमान, चित्रकुटनगर हनुमान मंदिर, बीबीगंज स्थित माई स्थान मंदिर समेत शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.