हाजीपुर, दिसम्बर 31 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र नव वर्ष 2026 के स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्सवी माहौल है। जहां एक ओर लोग पर्यटन स्थलों पर सैर-सपाटे की योजना बना रखे हैं। वहीं बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी हैं जो मंदिरों में नमन के साथ नए साल की शुरुआत करेंगे। प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं। शहर के नगर महादेव पातालेश्वर नाथ मंदिर, रामचौरा मंदिर, हरिहरक्षेत्र स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर, राजेंद्र चौक स्थित श्रीयंत्र मंदिर, स्टेशन चौक स्थित शिव एवं देवी मंदिर सहित सभी मठ मंदिरों में विशेष तैयारी है। इन मंदिरों की सजावट की गई है। बाबा पतालेश्वर नाथ मंदिर, नौलखा मंदिर एवं हरिहर नाथ महादेव मंदिर में नववर्ष पर महादेव का भव्य आरती होगी। सभी शिव मंदिर में बाबा का भव्य शृंगार और जलाभिषेक होगा। नगर म...