लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- लखीमपुर। आदि शक्ति मां दुर्गा के छठे स्वरूप के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ मन्दिरों में उमड़ी। घरों में भी लोगों ने सुबह विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां की आरती उतारी। घर से लेकर मन्दिर तक में मां के जयकारे गूंजते रहे। मन्दिरों में शाम को महाआरती व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। शहर के प्राचीन मां संकटा देवी में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ सुबह पांच बजे से ही उमड़ पड़ी। हाथों में पूजन की थाल लेकर भजन कीर्तन करते हुए भक्त कतारों में लगे रहे। अपनी बारी आने पर दर्शन कर विधि पूर्वक पूजा अर्चना की। मन्दिर परिसर में बैठकर लोगों ने दुर्गा शप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ किया। इसके अलावा शहर के प्राचीन मां बंकटा देवी, शीतला देवी, भुइया माता, संतोषी माता, दुर्गा मन्दिर में सुबह से देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.