हमीरपुर, फरवरी 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व उत्साह के साथ मनाय गया। प्रमुख शिवमंदिरों में सुबह से ही शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सिंहमहेश्वर मंदिर, पातालेश्वर मंदिर में भक्तों का सारा दिन तांता लगा रहा। सरीला कस्बे के सुप्रसिद्ध शल्लेश्वर मंदिर में ब्रह्ममुहुर्त में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन में हर-हर, बम-बम के गगनभेदी नारों के बीच ऐतिहासिक शल्लेश्वर मंदिर से शिवजी की बारात निकाली गई। शिवबारात भ्रमण के बाद वैदिक रीति-रिवाज से शिव-पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। बारात देखने को भारी भीड़ उमड़ी। तरह-तरह के स्वांगधरे शिवभक्त आकर्षण का केंद्र रहे। कुरारा ब्लाक के बेरी गांव और मौदहा कस्बे के फत्तेपुर में भी धूमधाम के साथ शिवबारात निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था के भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.