अलीगढ़, नवम्बर 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी और भगवानपुर में पिछले माह मंदिरों की दीवारों पर आई लव मोहम्मद लिखने के मामले जेल भेजे गए चारों आरोपियों की जमानत मंजूर हो गई। इसके बाद चारों को जेल से रिहा कर दिया गया। गांव बुलाकगढ़ के तीन व भगवानपुर के दो मंदिरों में 24 अक्टूबर की रात को यह नारे लिखे गए थे। मामले में करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता गांव बुलाकगढ़ी निवासी जीशांत के साथ गांव भगवानपुर निवासी आकाश, दिलीप, कथावाचक अभिषेक शास्त्री उर्फ स्वामी को जेल भेजा था। भगवानपुर निवासी राहुल अभी भी फरार है। इसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस के अनुसार मुकदमे में नामजद किए गए मुस्तकीम का जीशांत से पूर्व में विवाद हुआ...