नोएडा, जनवरी 7 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर थाने की पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच बुधवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश मंदिरों और घरों में चोरी करते थे। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि सूरजपुर थाने की पुलिस मोजर बेयर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। भागते समय उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद पुलिस की जबावी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.