वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र शर्मा अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कविताओं के माध्यम से अपनी लुगाई के बहाने जगतभर की लुगाइयों के किस्से सुनाना उनकी पहचान है। शुक्रवार की शाम वह मारवाड़ी समाज के होली मिलन समारोह में आए तो उनका अंदाज ही बिल्कुल अलग दिखा। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में अपना मूल अंदाज दिखाने से पहले उन्होंने देश से बेरोजगारी दूर करने का एक फार्मूला पेश किया। उन्होंने धनाड्यों से अनुरोध किया कि वे करोड़ों रुपये मंदिरों को दान करते रहें। इससे मुझे आपत्ति नहीं है लेकिन याद रखें जितना धन मंदिरों में दान कर रहे हैं उतना ही धन लगाकर कारखाने भी खोलें ताकि देश के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मिले। उन्हें रोजी रोटी के लिए विदेश जाने की जरूरत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.