मुरादाबाद, मार्च 24 -- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने नवरात्र में मंदिरों के पास साफ-सफाई लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में मंदिरों के पास सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कराने और मंदिरों के पास 200 मीटर तक मीट आदि की दुकानें बंद कराने की मांग की गई। लाल बाग पुलिस चौकी से मंदिर तक अवैध दुकानें लगने से रुकवाने, काली माता मंदिर लाल बाग के रास्ते की सभी मीट आदि की दुकानें बंद कराने, बिजली पानी की समुचित व्यवस्था तथा रामगंगा में भैंसे के जमावड़े को रुकवाने आदि मांगों को उठाया गया है। नेतृत्व महानगर संयोजक अभिनव भटनागर ने किया। ज्ञापन पर राजीव ठाकुर, शिवा, वीनू, अश्वनी, सूद, अमन,विकास, हर्षित, दिनेश, सोनू, शुभम आदि के हस्ताक्षर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.