गौरीगंज, दिसम्बर 12 -- अमेठी। जिले के प्रमुख मंदिरों को पूर्व में नो प्लास्टिक जोन घोषित किया गया था। लेकिन इस समय मंदिरों के परिसर में पालीथिन और प्लास्टिक का अंबार लगा है। कालिकन धाम, दुर्गन धाम सहित हर जगह पालिथिन और प्लास्टिक कूड़े के रूप में पड़े हुए हैं। दुर्गन धाम में तो प्लास्टिक तालाब में भी पड़े हैं। जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है। लोगों ने धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर सफाई करवाये जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...