बिजनौर, मई 4 -- वंदन योजना के अंतर्गत विधायक ओमकुमार ने नहटौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 10 मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु पर्यटन महानिदेशक को प्रस्ताव भेजा है। विधायक ओमकुमार ने लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। शनिवार को विधायक ओमकुमार ने अपने कैम्प कार्यालय पर आमजन की जन समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने जन समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। विधायक ओम कुमार ने पर्यटन विभाग के महानिदेशक को 10 मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु प्रस्ताव भेजा। जिसमें हल्दौर ब्लाक के अट्ठे वाले बाबा जी का मंदिर, हल्दौर नगर के धूलिया महादेव मंदिर, बाबा मनसा दास धर्मशाला, नहटौर के झारखंडी स्थित श्री शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला जोशियान, श्री शोभाघाट शिव मंदिर मोहल्ला छापेग्रान, ग्राम नहट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.