पटना, फरवरी 10 -- मंदिरी नाला पर सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। फरवरी के अंत तक बची 40 मीटर की दूरी में सड़क बना ली जाएगी। वहीं मार्च के अंत तक बाकरगंज नाले पर बची 200 मीटर की दूरी में सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मंदिरी और बाकरगंज नाले पर सड़क निर्माण होने से यातायात और जलनिकासी की नई व्यवस्था शुरू हो सकेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन ने मंगलवार को पटना नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मंदिरी एवं बाकरगंज नाले का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों नालों के निर्माण से एक बड़ी आबादी को लंबे संघर्ष के बाद फायदा मिलेगा। साथ ही पटना की ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी। निरीक्षण के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नालों की सफाई व्यवस्था, गाद निकासी, संरचनात्मक स्थिति एवं प्रवाह क्षमता का अवलोकन...