लखीसराय, फरवरी 14 -- सूर्यगढ़ा। नगर परिषद क्षेत्र के बाबा गौरीशंकर मंदिर धाम समेत अन्य शिवालयों में महाशिवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। कटेहर,सूर्यपुरा,बाजार,माणिकपुर,अलीनगर,मानो, रामपुर, नवाबगंज आदि स्थानों पर शिवालयों की सफाई, रंगाई-पुताई आदि का कार्य किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि हर गांव में शिवालय है और तैयारी की जा रही है। महिलाओं और लड़कियों के द्वारा व्रत किया जाएगा। इस कारण से बाजार में फलों की बिक्री हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...