बांका, नवम्बर 22 -- बौंसी, निज संवाददाता। बांका जिले के प्रसिद्ध तीर्थ एवं पर्यटन स्थल मंदार पर्वत एक बार फिर बड़े बदलाव की दहलीज पर खड़ा है। मंदार पर्वत सदियों से धार्मिक आस्था और पौराणिक इतिहास का केंद्र रहा है। अब पापहरणी सरोवर में बिहार पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित किया जा रहा आधुनिक लाइट एंड लेजर शो अगले माह तक शुरू होने की संभावना जताई गई है। इस हाई-टेक परियोजना के पूरा होने से मंदार आने वाले पर्यटकों को मनोरंजन और इतिहास का ऐसा संगम मिलेगा, जो अब तक केवल चुनिंदा प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों पर ही उपलब्ध है। पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। पूरे कार्य को कोलकाता स्थित एक अनुभवी कंपनी अंजाम दे रही है। अधिकारियों के अनुसार, शो का अधिकांश तकनीकी कार्य पूरा हो चुका है और अंतिम चरण की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं। सरोवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.