बांका, फरवरी 23 -- बौंसी (बांका), निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थल मंदार पर्वत में रविवार को 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। विवाह मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा वर-वधू पक्ष के परिजनों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि सामूहिक विवाह का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों द्वारा विधिवत रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...