बांका, फरवरी 22 -- बौंसी। मंदार तराई स्थित मंदार तराई आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज में आज 21 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे मंदार क्षेत्र में इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। इस सामूहिक विवाह समारोह को सफल और यादगार बनाने के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज की संवेदक पूजा अग्रवाल तथा सामाजिक कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में पूरी टीम पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटी हुई है। आयोजन समिति की ओर से सभी 21 जोड़ों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। विवाह स्थल पर आकर्षक एवं भव्य मंडप का निर्माण किया गया है। साथ ही पूरे परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और लाइटिंग से सजाया गया है। योग्य एवं अनुभवी पंडितों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सभी विवाह संस...