बांका, दिसम्बर 27 -- बौंसी, निज संवाददाता। मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला 2026 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मंदार स्थित कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा एवं ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मेला की समग्र तैयारियों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में मंदार क्षेत्र की साफ-सफाई, अवंतिका नाथ धाम की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण, मेले के दौरान आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर सीएनडी मैदान की साफ-सफाई, मेला ग्राउंड की व्यवस्था, पापहरणी कुंड की सफाई, मंदार पर्वत के परिक्रमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.