बांका, दिसम्बर 12 -- बौंसी, निज संवाददाता। पूर्व बिहार के सबसे बड़े बौंसी मेले प्रांगण में मेला की तैयारी में दुकानदार के साथ-साथ कलाकार भी जुट जाते हैं। दरअसल बौसी मेला को लेकर एक तरफ जहां स्थानीय कलाकारों को उम्मीद रहती है साथ ही प्रदेश के अन्य भागों में रहने वाले कलाकारों में भी उम्मीद रहती है कि बौंसी मेला आकर अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। मेला के आयोजन को लेकर कलाकारों के चेहरे पर रौनक है बौसी मेला का इंतजार बांका जिले सहित आसपास के जिलों के लोक कलाकार एवं रंगमंच के कलाकारों को भी रहता है। बौसी मेला के मंच पर पिछले 23 सालों से रंगमंच और प्रदर्शन कर रहे लोक कलाकार अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वे लोग पूरी साल तैयारी करते हैं कि बौसी मेला में प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा साथ ही नए कलाकार बच्चे स्कूली छात्र-छात्राएं जिनमें कला के प्रति जागरूकता...