बांका, फरवरी 18 -- बौंसी, निज संवाददाता। मंदार पर्वत पर फैले कचरे की सफाई नगर पंचायत द्वारा मंगलवार से शुरू कर दी गई है। गत शनिवार को आपके लोकप्रिय अख़बार हिंदुस्तान में इस समस्या को बोले बांका पेज पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने सफाई अभियान आरंभ किया। गौरतलब है कि पूर्व बिहार के प्रमुख ऐतिहासिक व पर्यटन स्थलों में शामिल मंदार पर्वत के तराई क्षेत्र से लेकर शिखर तक सैलानियों द्वारा फेंका गया प्लास्टिक, पॉलीथिन, जूठे पत्तल, बोतल और खाद्य पैकेट कचरे का अंबार बन गया था, जिससे इसकी प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित हो रही थी। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी ने बताया कि पर्वत की नियमित सफाई के साथ-साथ पॉलीथिन और प्लास्टिक सामग्री पर रोक लगाने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। अभियान के तहत चिप्स, कुरकुरे, बिस्किट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.