मेरठ, फरवरी 11 -- फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव मंदवाड़ी में कुछ लोगों द्वारा चौड़ीकरण निर्माण कार्य रुकवाने के चलते मुख्य मार्ग पर कई माह से जलभराव है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम से की थी। डीएम के आदेश पर मंगलवार को एडीएम ई सत्य प्रकाश, एसपी देहात अभिजीत कुमार फलावदा पुलिस के साथ मंदवाड़ी पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा किया। बताया गया कि उक्त गांव का मुख्य मार्ग जनपद मेरठ की सीमा को मुजफ्फरनगर और हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग को आपस में मिलाता है। पीडब्ल्यूडी द्वारा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लगभग सात माह पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने इस कार्य को रुकवा दिया था जिससे पानी की निकासी न होने से जलभराव की समस्या बनी है। इस मामले में ग्रामीणों ने तहसील में समाधान दिवस के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.