लातेहार, फरवरी 17 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शेरेगड़ा गांव में सोमवार की रात्रि एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों द्वारा पकड़ लेने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही अमरवाडीह पुलिस पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है तथा उसका इलाज वर्तमान में रांची के कांके स्थित मानसिक आरोग्यशाला में चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह गणेशपुर चमरेगा निवासी रुपू उरांव के घर मेहमान के रूप में आया हुआ था। इसी दौरान किसी गलतफहमी और अफवाह के कारण कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.