श्रावस्ती, जनवरी 15 -- श्रावस्ती। भिनगा नगर के ईदगाह चौराहे के पास बुधवार देर शाम एक बालिका रोते हुए पैदल भटकती मिली। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बालिका को सुरक्षित स्थान पर बैठाकर शांत कराया। इस दौरान पहुंची महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बालिका से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बालिका ने अपने पिता का नाम जल्ले निवासी हल्लाजोत थाना कोतवाली भिनगा बताया। बालिका मंदबुद्धि प्रतीत हो रही थी। इससे वह अपना पूरा पता स्पष्ट नहीं बता पा रही थी। केवल गोड़पुरवा नाम बता रही थी। पुलिस ने संबंधित ग्राम प्रधान से संपर्क कर जानकारी ली। बाद में पुलिस ने बालिका को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। अपनी पुत्री को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.