हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- बिवांर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के न्यूरिया गांव के तालाब किनारे स्थित मंदिर से बुधवार की सुबह भगवान हनुमान जी की प्रतिमा गायब देख पुजारी सकते में आ गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि गांव के मंदबुद्धि युवक ने मूर्ति गायब कर दी है। उससे पुलिस ने घंटों पूछताछ भी की, लेकिन वह गुमराह करता रहा। थानाक्षेत्र के न्यूरिया गांव के बाहर तालाब किनारे हनुमान जी का मंदिर है। जिसमें गांव का बिल्लू पुजारी है। सुबह साफ-सफाई के लिए पुजारी जब मंदिर पहुंचा तो हनुमान जी की करीब तीन फीट की मूर्ति गायब मिली। नजारा देखकर पुजारी हक्का-बक्का रह गया। उसने इस घटना की सूचना प्रधान सहित ग्रामीणों को दी। प्रधान की सूचना पर मौके पर चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार, थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति पुलिस बल सहित पहुंच गए हैं। कुछ देर...