हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- बिवांर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के न्यूरिया गांव के मंदबुद्धि युवक द्वारा गायब की गई भगवान हनुमान जी की मूर्ति गुरुवार को उसकी पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से बरामद कर ली। गांव में गाजे-बाजे संग पालकी में रखकर प्रतिमा का भ्रमण कर मंदिर में स्थापित किया गया है। दो माह बाद पुन: प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना होगी। उधर, मंदबुद्धि युवक को दंड स्वरूप मंदिर में लोहे का चैनर लगवाने की सजा दी गई है। थानाक्षेत्र के न्यूरिया गांव के बाहर तालाब के किनारे हनुमान जी का मंदिर स्थापित है। मंगलवार की रात गांव के मंदबुद्धि रामबहादुर ने मंदिर से मूर्ति गायब कर दी। बुधवार सुबह पुजारी बिल्लू मंदिर की सफाई के लिए पहुंचा तो मूर्ति न पाकर ग्राम प्रधान कन्हैया दीक्षित को सूचना दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति, मौदहा सीओ ...