लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- लखीमपुर। शहर के एक मैरिज लॉन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के सात फेरे लेकर 22 जोड़े जिन्दगी भर के लिए एक-दूजे के हो गए। विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद अतिथियों ने नव दम्पतियों को उपहार देकर विदा किया और उनके सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की। गरीब परिवार की बेटियों की शादी धूमधाम से कराने के लिए सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। इस योजना के तहत जिले में 1791 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य सरकार ने दिया था। इससे पहले लखीमपुर शहर के जीआईसी मैदान, मोहम्मदी, गोला व निघासन में आयोजन हो चुका है। सरकार ने जो लक्ष्य दिया था उसको पूरा करने के लिए 22 जोड़ों का सामूहिक विवाह गुरुवार को शहर के एक मैरिज लॉन में कराया गया। इसमें लखीमपुर, नकहा, ईसानगर सहित अन्य ब्लॉकों के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.