लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- रविवार की दोपहर में शहर के नर्मदेश्वर महादेव शिवमन्दिर राजाजीपुरम में भूत भावन भगवान भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भोलेनाथ का 108 घड़ों से जलाभिषेक किया गया। पं. आकाश बाजपेई ने विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा अर्चना कराई। इसके बाद सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक शुरू किया गया। मन्दिर पहुंचे भक्तों ने रुद्राभिषेक करके भगवान शिव से परिवार की तरक्की खुशहाली की कामना की। रुद्राभिषेक के बाद विधि विधान से आरती उतारी गई। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। सावन में मन्दिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह पांच बजे से देर रात तक भक्तों की कतारें मन्दिर में लगती हैं। शाम को श्रृंगार आरती में भारी संख्या में भक्त शामिल हुए। पं. आकाश बाजपेयी ने बताया कि सोमवार को सुबह पांच बजे मन्दिर भक्तों के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.