लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- आफीसर कालोनी स्थित सांब सदाशिव मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इससे पहले शिव बारात निकाली गई। इसमें तमाम भक्तों ने भाग लिया। बारात आफीसर कालोनी के मंदिर से शुरू हुई। बारात वन विभाग कालोनी के श्रीरामेश्वरम मंदिर, जंगली नाथ मंदिर, जंगली नाथ से मुड़िया महंत और फिर वहां से भुइंफोरवा नाथ मंदिर समेत अन्य मन्दिरों को पहुंची जहां पूजन किया गया। बरात में शामिल महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए चल रही थी। वहीं रथ पर भगवान शिव पार्वती भगवान गणेश, कार्तिकेय, माता दुर्गा बजरंगबली की मूर्तियां रखी हुई थीं। बारात की वापसी के बाद मंदिर में हवन करने के साथ मूर्तियों की विधि विधान से स्थापना की गई। आचार्य विकास शास्त्री ने बताया कि मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे से भंडारा ह...