लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- बसंत कालीन गन्ना बुआई की शुरुआत क्षेत्र के अकठी गांव के प्रगतिशील किसान पैकरमा प्रसाद के खेत पर मंत्रोच्चार के बीच पूजन करके की गई। गोविंद शुगर मिल ऐरा के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 0118 प्रजाति के गन्ने की बुवाई लाइन से लाइन की दूरी चार फीट रखकर की गई। दो आंख के उपचारित टुकड़ों का प्रयोग किया गया। चीनी मिल के रीजनल हेड यादवेन्द्र प्रताप राव ने किसानों को गन्ना बुवाई में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी प्रकार का गन्ना बीज बाहर से लाने से पहले गन्ना विकास परिषद के अधिकारी या चीनी मिल के क्षेत्रीय अधिकारियों को जरूर सूचना दें। मिल द्वारा इस बार बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए दवाओं व यंत्रों पर सब्सिडी भी दी जा रही है। चीनी मिल के अधिकारी सतेन्द्र तोमर, बृजेश अवस्थी, अनुज सिंह, पप्पू कश्य...