बलिया, जनवरी 1 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। गायत्री शक्तिपीठ (महावीर घाट-गंगाजी मार्ग) पर आयोजित गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव एवं 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। वैदिक मंत्रों, मंगल गीतों और गायत्री अभियान से जुड़े स्लोगन के साथ माथे पर कलश लेकर पीले वस्त्र में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां और श्रद्धालु जब शक्तिपीठ से शहर में निकले तो नव वर्ष का पहला दिन खास बन गया। माइक पर बजते गायत्री मंत्र के बीच निकली इस यात्रा का शहर में जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में सबसे आगे हाथ में 'मशाल' थामे चल रहे युवक और युवतियां नई क्रांति और ऊर्जा का संदेश दे रहे थे। आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहीं। कलश यात्रा शक्तिपीठ से निकलकर चमन सिंह बाग रोड, लोहा पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.