लखनऊ, फरवरी 19 -- जलशक्ति विभाग की अनुदान मांगों के कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सपा विधायक शिवपाल यादव ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव से कहा कि क्या आप योजनाओं के लिए अपने घर से पैसा लाते हैं? उन्होंने कहा कि आपको फोन करके मैंने नहरों में पानी खुलवाने के लिए कहा था, लेकिन पानी नहीं खुला और जब मैंने अधिकारी को फोन किया तब ही काम हुआ। उन्होंने मंत्री से अधिकारियों पर सख्ती किए जाने की अपील की। विधानसभा में गुरुवार को कृषि, सिंचाई, नगर विकास और एमएसएमई विभाग की अनुदान मांगें रखी गईं। विपक्ष ने कटौती प्रस्ताव रखा, लेकिन वह पास नहीं हो सका। चर्चा के बाद सभी विभागों की अनुदान मांगें पास हो गईं। कृषि विभाग की मांगों पर सवाल उठाते हुए सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि गन्ना किसान परेशान हैं। सरकारी खरीद की रकम से ज्यादा तो उन्हें कोल्हू पर गन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.